फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कार की टक्कर से मोपेड सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Tue, 12 Nov 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा/गोंडा। कार की टक्कर से मोपेड पर सवार दिव्यांग समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सीएचसी कुंडा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। इनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गोंडा के देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनिया बाग खुराशा निवासी आदेश और बलरामपुर के सादुल्लाहनगर के हसउपुर निवासी दिव्यांग श्रीराम उर्फ भंडारी अपने साथी पवन निवासी रगड़गंज क्षेत्र के गडौरा के साथ सोमवार शाम मोपेड से प्रयागराज जा रहे थे। प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर कुंडा कोतवाली क्षेत्र में मझिलगांव के पास पीछे से आ रही कार ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों काफी दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी कुंडा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने तीनों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान आदेश कुमार व श्रीराम उर्फ भंडारी की मौत हो गई। जबकि पवन कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह का कहना है कि दो युवकों की मौत हुई है। एक की हालत गंभीर है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें