फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो युवकों की मौत

Thu, 14 Jul 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नेशनल हाइवे बौद्घ परिपथ पर पुरुषोत्तमपुर गांव के पास बीती रात बाइक से ट्रिपलिंग कर बारात जा रहे दो युवकों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसकर मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। घायल युवक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन


बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़री बेला निवासी मनीराम के लड़के प्रेमचंद्र की बुधवार को शादी थी। शाम को बारात पचपेड़वा थाना क्षेत्र के मनोहरापुर गांव जा रही थी। कोड़री बेला गांव निवासी कंधई (50), हरिशंकर तिवारी (30) तथा ग्राम पिपरा कोतवाली उतरौला निवासी बाबादीन (45) एक ही बाइक से प्रेमचंद्र की बारात में जा रहे थे।

रात करीब नौ बजे नेशनल हाइवे बौद्घ परिपथ पर पुरुषोत्तमपुर गांव के पास यह लोग आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से ओवरटेक करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओवरटेक करते समय ही बाइक ट्रॉली में फंस गई और तीनों लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में कंधई तथा हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाबादीन गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना होते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। तुलसीपुर थानाध्यक्ष केपी यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गाड़ी मालिक तथा चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें