फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो युवकों की मौत

Sat, 12 Dec 2015 10:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में एक युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी बाजार निवासी घनश्याम कौशल का बेटा शिवांशु कौशल (19) बाजार के ही रहने वाले अपने साथी शिवम कसौधन (20) पुत्र घनश्याम कसौधन के साथ शनिवार को सुबह बाइक से नवाबगंज के पड़ाव मोहल्ले में जिम जाने के लिए घर से निकला था।

जब वह दोनों मनकापुर-नवाबगंज मार्ग के हरवंशपुर गांव के पास उतरगंगा पुल पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे बालू लदे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में शिवांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फैजाबाद के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, वजीरगंज थाना क्षेत्र के दुबौली नौबस्ता गांव के रहने वाले रामजी पांडेय को बेटा पवन कुमार पांडेय (32) शुक्रवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लदवाकर जमुनहा मजरेटी गांव निवासी चालक अजय कुमार पांडेय (35) के साथ कुंदरखी चीनी मिल जा रहा था।

जब वह दोनों दर्जीकुआं चौराहे के पास पहुंचे तो पवन टायलेट के लिए ट्रैक्टर से नीचे उतरा। इसी बीच फैजाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल ले जाते समय पवन की रास्ते में मौत हो गई, जबकि अजय का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें