फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते दो ट्रकों में भिड़ंत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीह (गोंडा)। मंगलनगर गांव के पास रविवार सुबह घने कोहरे के कारण वाहन दुर्घटना में ट्रक चालकों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर आर्यनगर पुलिस चौकी प्रभारी अंकुर वर्मा,सिपाही विवेक,सचिन पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अंकुर वर्मा ने बताया कि गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर खरगूपुर थाना क्षेत्र के मंगलनगर गांव के निकट एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में आमने-सामने दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। जिससे एक ट्रक ड्राइवर संजय कुमार सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के गांव चंद्रा का रहने वाला है का दाहिना पैर टूट गया। दूसरा ट्रक ड्राइवर यार मोहम्मद छपिया थाना क्षेत्र के स्वामी नारायण छपिया गांव का रहने वाला है जो जख्मी हो गया।
चपेट में आने से कौड़िया थाना क्षेत्र के इमलिया छिटू गांव निवासी बनवारी लाल भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आर्यनगर के चौकी प्रभारी अंकुर वर्मा ने पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेज दिया है। तथा इसकी सूचना खरगूपुर थाना क्षेत्र के हलका दारोगा अभिषेक मिश्र को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें