फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षक होंगे निलंबित

Sat, 29 Apr 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को इटियाथोक क्षेत्र के छह परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक द्वितीय बंद मिला। इसके अलावा एक शिक्षक बिना सूचना के एक माह से स्कूल से गैरहाजिर मिले। प्रभारी बीएसए ने गैरहाजिर मिले दो शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति करते हुए चार अन्य अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।       
विज्ञापन


प्रभारी बीएसए रामराज ने इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक द्वितीय बंद मिला। इस विद्यालय में तीन शिक्षिकाओं की तैनाती है, लेकिन शनिवार को एक भी शिक्षिका स्कूल नही पहुंचीं। इस पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी बीएसए ने तीनों शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है।

इसी तरह प्राथमिक विद्यालय अयाह में कार्यरत शिक्षक सिद्धार्थ त्रिपाठी बिना सूचना के एक माह से स्कूल नहीं आ रहे हैं। वहीं, प्राथमिक विद्यालय परसिया बहोरीपुर में शिक्षिका सुषमा कुमारी भी कई दिन से स्कूल नहीं आ रही हैं। इस पर प्रभारी बीएसए ने सिद्धार्थ व सुषमा के निलंबन की संस्तुति की है। उधर, प्राथमिक विद्यालय हरैया झूमन में छात्र संख्या काफी कम मिली। यहां नामांकित 73 बच्चों के सापेक्ष महज सात नौनिहाल ही मौजूद मिले। इस पर प्रभारी बीएसए ने शिक्षकों को फटकार लगाते हुए छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया बाबूराम की शिक्षिका नीति अवकाश पर मिलीं, लेकिन इस संबंध में किसी उच्च अधिकारी को सूचित नहीं किया गया। इस पर नीति का वेतन काट कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रभारी बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय बिरमापुर, इटियाथोक प्रथम व उच्च प्राथमिक विद्यालय फरेंदी का भी निरीक्षण किया और शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें