फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो होनहारों का पीसीएस में चयन

Tue, 01 Mar 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो होनहारों का चयन पीसीएस में हुआ है। चयन के बाद परिवारीजनों ने खुशी व्यक्त की है। बभनजोत ब्लॉक के केशवनगर बसहवा के ऋतिक वर्मा का चयन पीसीएस-2015 में हुआ है। उनका जिला विकलांग कल्याण अधिकारी के पद पर चयन होने से क्षेत्र में उल्लास का माहौल है।
विज्ञापन


पिता डॉ वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ऋतिक शुरू से ही मेधावी था। उसकी हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई कुशीनगर में हुई, जहां से वह प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ। 2012 में डॉ. रामस्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज लखनऊ से कंप्यूटर साइंस से डिग्री प्राप्त करने के बाद सिविल परीक्षा की तैयारी के लिए इलाहाबाद चले गए।

उसने पहले प्रयास में ही परीक्षा उतीर्ण की। ऋतिक की माता उषा देवी गृहणी हैं। ऋतिक की सफलता पर परिवार वाले, भाई-बन्धु फूले नहीं समां रहे हैं। वहीं, बेलसर ब्लॉक के पूरे सूर्यवंश गांव निवासी राम सरन सिंह के पुत्र भास्कर प्रताप सिंह का चयन पीसीएस में हुआ है।
विज्ञापन


भास्कर को सहायक वाणिज्यकर आयुक्त बनाया गया है। भास्कर ने हाईस्कूल की पढ़ाई स्थानीय सुभाष इंटर कॉलेज में की। इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई जवाहर लाल इंटर कॉलेज खजुरहट फैजाबाद से किया। स्नातक की पढ़ाई लखनऊ विश्वविद्यालय और परास्नातक की पढ़ाई मेरठ विश्वविद्यालय से की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें