सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर 61 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन इंटरमीडिएट में इंग्लिश का प्रश्न पत्र था। केंद्रीय विद्यालय रेलवे कॉलोनी के प्रधानाचार्य केपी यादव ने बताया कि श्रीरघुकुल विद्यापीठ के परीक्षार्थी यहां परीक्षा दे रहे हैं।
पहले दिन 354 परीक्षार्थियों में 310 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। श्री रघुकुल विद्यापीठ परीक्षा केंद्र में 231 में से चार परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। फातिमा परीक्षा केंद्र में 291 में से 13 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए।