फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27.5 किलो चंदन की लकड़ी संग दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 17 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सेमरा गांव में दो चंदन तस्करों को दबोच साढ़े 27 किलो चंदन की लकड़ी बरामद की है। जबकि दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए। बरामद लकड़ी की कीमत 6 लाख रुपए बताई जाती है। एसपी ने बताया कि यह लकड़ी नेपाल से तस्करी कर लाई गई है।
विज्ञापन


थाना तरबगंज एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात सूचना मिली कि सेमरा गांव के रमेश के घर में चंदन लकड़ी छिपा कर रखी गई है। छापा मारा गया तो घर के शौचालय में छिपाकर रखी गई चंदन की 27 किलो 500 ग्राम लकड़ी बरामद हुई।

एसओ ने बताया कि रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में रमेश ने कुबूल किया कि वह छोटू उर्फ मुसीबत अली, उमाशंकर जायसवाल निवासी सेमरा व इफ्तार निवासी बकियापुर थाना तरबगंज के साथ मिलकर चंदन लकड़ी की तस्करी करता है।
विज्ञापन


इफ्तार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है, जबकि उमाशंकर व छोटू फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बरामद लकड़ी की कीमत 6 लाख रुपए बताई गई है। पकड़े गए रमेश, इफ्तार व फरार छोटू और उमाशंकर के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक ने थाना तरबगंज में ग्रामीण वन संरक्षण अधिनियम, ट्रांजिट एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें