फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में भिड़े दो पक्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोडा)। बिशुनपुर माफी गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमे एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति को गंभीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना धानेपुर क्षेत्र के बिशुनपुर माफी गांव के रहने वाले सुरेश वन ने बताया कि मंगलवार को गांव के कुछ लोगों ने उसके खेत में लगा आम का पौधा उखाड़ दिया था। दोनों पक्ष थाने में उपस्थित हुए और पंचायत के माध्यम से सुलह हो गया था।
सुरेश के मुताबिक मंगलवार की सुबह उसका भतीजा बृजेश वन 30 और मोहन वन 18 खेत में सिंचाई करने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते अशोक, प्रहलाद, विनोद और सोनू बृजेश और मोहन को लाठी डंडे से मारने लगे शोर-शराबा सुनकर जब दिनेश वन और उनकी मां कमला देवी दौड़ी तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। दिनेश की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें