फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1212 हो जाएंगी जिले की पंचायतें, चुने जाएंगे प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पंचायतों के पुनर्गठन से अब 1212 पंचायतें हो जाएंगी। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने गुरुवार को नई पंचायतों के गठन के प्रस्तावों की समीक्षा के बाद सूची जारी कर दी है। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार से इन प्रस्तावों पर आपत्ति ली जाएगी। फिलहाल इन पंचायतों के गठन की कार्रवाई पूरी जांच के बाद की गई है। दो दिसंबर तक लोग आपत्ति दे सकते हैं।
विज्ञापन

जारी की गई सूची में सिर्फ 158 प्रस्तावों को ही शामिल किया गया है। इन प्रस्तावों के आधार पर आपत्ति के बाद पंचायत गठित किया जाना है। पहले 1054 पंचायतें थीं अब 158 बढ़ने के बाद 1212 हो जाएंगी। फैसला आपत्ति के बाद होगा लेकिन 158 पंचायतों का बढ़ना तय है। झंझरी में 17,पंडरी में 8,मुजेहना में 5, इंटियाथोक में 14, रूपईडीह में 16, करनैलगंज में 9, कटरा बाजार में 11,हलधरमऊ में 6, परसपुर में 7, तरबगंज में 5, नवाबगंज में 10, बेलसर में 3, वजीरगंज में 13, मनकापुर में 15, बभनजोत में 13, छपिया में 6 गांव पंचायत गठित किए जाने के प्रस्ताव पर सूची जारी की गई है। डीपीआरओ सभाजित पांडे ने बताया कि गुरुवार से आपत्ति ली जाएगी। इसके बाद निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें