फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर, सहायक अभियंता सहित दो लोगों की मौत, 69 मिले पाजिटिव

विज्ञापन
गोंडा में कोरोना जांच करता कर्मचारी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना की दूसरी लहर ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता समेत दो लोगों की जान ले ली और कई बड़े ओहदेदार संक्रमित हो गए हैं। इसमें जज, सीएमएस व भाजपा के एक नेता सहित 69 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष कोरोना काल में जिले में 70 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन इस बार नए साल में कोरोना संक्रमण घटने के कारण लोग चैन की सांस ले रहे थे। अब दूसरी लहर बीते वर्ष से भी तेज दिख रही है। कोरोना से पीड़ित प्रांतीय खंड में तैनात सहायक अभियंता जनार्दन सिंह व एससीपीएम अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज परमेश्वर शर्मा की शुक्रवार को मौत हो गई है।
संक्रमण में बेतहाशा वृद्धि इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में सबसे पहले कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वाले महिला अस्पताल के सीएमएस भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भयावह होती जा रही है। हर रोज कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। आम लोगों के साथ ही बड़े अधिकारियों को भी कोरोना संक्रमण अपनी चपेट में ले रहा है। पिछले दिनों संभागीय निरीक्षक व पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता के बाद अब न्यायाधीश, चिकित्सा अधीक्षक व वन अधिकारी के यहां तैनात कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दीवानी न्यायालय के न्यायाधीश की जांच की गई जिसमें वह संक्रमित पाए गए। जज के परिवार की जांच की गई तथा संपर्क में आने वालों की खोज की जा रही है। स्वास्थ्य टीम ने एक वन अधिकारी के आवास पर कार्यरत कर्मचारी की जांच की गई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। अधिकारी के परिवार वालों व संक्रमित से मिलने वालों की जांच की जाएगी।
कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के शुरुआत के दिन जिले में सबसे पहले कोरोनारोधी टीका लगवाने वाले महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एपी मिश्र भी संक्रमित हो गए।
उन्होंने जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच के लिए सैम्पल दिया था। जिसकी रिपोर्ट आने पर कोरोना संक्रमण पॉजिटिव पाये गए। सीएमएस लखनऊ में होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं।
-जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के देखते हुए रात्रि कर्फ्यू लगाए जाने की संभावना बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश में 500 से अधिक सक्रिय कोरोना संक्रमण वाले जिलों में जिलाधिकारी को अधिकार दिए गए हैं कि वे चाहें तो रात में सड़कों पर आवाजाही बंद कर सकते हैं। जिले में अभी कोरोना संक्रमण के 311 मामले सक्रिय हैं।
कोविड-19 का पालन करवाने के लिए रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें आने जाने यात्रियों को कोविड-19 पालन करने तथा मास्क लगाने के लिए निर्देश दिये गए। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ प्लेटफार्म निरीक्षक केएल यादव ने स्टेशन पर आने वाले बिना मास्क लगाने वाले यात्रियों पर जुर्माना चार्ज किया, जिनसे 4130 वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें