गोंडा में जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बात बढ़ी तो एक पक्ष ने दूसरे पर हथगोला फेंक दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
यूपी के गोंडा में शुक्रवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। हथगोला फेंकने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना तरबगंज थाना क्षेत्र के शीशव गांव की है। गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। नींव भरने को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर की तरफ हथगोला फेंक दिया। इससे राम शंकर की मौके पर ही मौत हो गई।