फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को देश के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करेंगे: सीएम

Fri, 21 Mar 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
महिला को ऋण स्वीकृति पत्र देते सीएम योगी।
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को युवा उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृित पत्र वितरित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत तीन लाख से अधिक युवाओं ने ऋण के लिए आवेदन किया है। इनमें से 32,700 युवाओं के ऋण स्वीकृत कर लिए गए हैं। हर जिले में 25 से 27 मार्च तक मेला लगाकर ऋण वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

31 मार्च तक एक लाख युवाओं को बिना गारंटी के पांच लाख का ऋण मुहैया कराने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश को देश के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करेंगे। कल तक जो रोजगार मांगते थे वह अब उद्यमी बनेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा को राज्य के बाहर नौकरी और रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उसे जनपद में ही काराेबार मिलेगा। वह स्वयं काम करके आर्थिक स्वावलंबन की तरफ अग्रसर होंगे। यहां मुझे बहुत अच्छा लगा। विभाग पहले कह रहा था यह कैसे होगा। हमने कहा, होगा। चिंता नहीं करनी है। हमने नेक नीयत से योजना बनाई।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि योजना बनाते समय इसको ध्यान में रखिए कि हमारा लक्ष्य प्रदेश के युवाओं का स्वावलंबन हो। ये युवा शक्ति एक बार स्वावलंबी हो जाएगी तो प्रदेश को स्वावलंबी होने में कोई रोक नहीं सकता। 24 जनवरी को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की शुरुआत की गई थी। उस समय हमारे सामने चुनौती थी कि 31 मार्च के अंदर ये कैसे होगा।
योजना की सफलता के लिए मंत्री, विभाग के अधिकारियों व बैंकर्स के साथ बैठक की गई। तय हुआ कि एक लाख युवाओं को 31 मार्च तक अभियान से जोड़ा जाएगा। अब तक तीन लाख युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। 32,700 से अधिक युवाओं का ऋण स्वीकृत हो गया और बाकी 25, 26 व 27 मार्च को हो जाएगा। जब यह लोन वापस कर देंगे तो दूसरी बार 10 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें