फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो विवाहिताओं की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 27 Feb 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर/ (गोंडा)। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम पूरे परसन चरहुआं निवासी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन काजल (28) की शादी 2016 में ग्राम कंडरु निवासी बेगराज सिंह के बेटे राजू सिंह से की थी।
विज्ञापन

जितेंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि उसकी बहन की मौत हो गई है। उसका शव घर के अंदर तखत पर पड़ा हुआ है। बताया कि काजल के एक आठ वर्षीय बेटा कृष्णा है। जो अपने ननिहाल में रहता है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
छपिया क्षेत्र के जगन्नाथपुर के धोबी पुरवा निवासी संदीप कनौजिया की पत्नी 25 वर्षीय प्रीति का शव बृहस्पतिवार दोपहर घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। पति संदीप और ससुर मन्नू रोजी रोटी कमाने के लिए मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन

मृतका अपनी सास प्रेमा देवी और आठ माह की बेटी गुड़िया के साथ ससुराल में रहती थी। थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय ने बताया की मृतका के पिता राम प्रसाद ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने की तहरीर दी है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें