फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धोखाधड़ी कर खाते से निकाले दो लाख, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर। सीएसपी संचालक द्वारा धोखाधड़ी कर खाते से दो लाख रुपये निकालने के मामले में 17 माह बाद अदालत के आदेश पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राजाजोत निवासी सावित्री देवी ने बताया कि कमड़ावा के दूबेपुरवा निवासी हरिओम, राम और राजाराम मिलकर असिधा के लहदोवा में ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) चलाते हैं। यह एसबीआई की विशुनापुर शाखा से संबंधित है। विश्वास के कारण सावित्री अपने खाते का लेनदेन इसी सीएसपी से करती थीं। आरोप है कि 21 मई 2025 को आरोपियों ने उनके खाते से बिना बताए दो लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

बैलेंस पता कराने पर ठगी की जानकारी मिली। शिकायत पर आरोपियों ने बताया कि रुपये की एफडी कर दी गई है, जिस पर 18 हजार रुपये सालाना ब्याज मिलेगा। 18 मार्च 2026 को पति की तबीयत खराब होने पर सावित्री ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने सीएसपी बंद होने की बात कही। राजाराम ने रुपये वापस करने का भरोसा दिया लेकिन कुछ दिन बाद मुकर गया। पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने अदालत की शरण ली। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें