फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं से बदसलूकी करने वाले दरोगा समेत दो लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा नेताओं से कोतवाली देहात में बदसलूकी करने के आरोपी दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि तीन मार्च को मालवीय नगर में रामलीला मैदान के पास भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक त्रिपाठी की गाड़ी कोतवाली देहात में तैनात दरोगा अनुज गुप्ता की गाड़ी से टकरा गई थी।
भिड़ंत के बाद दरोगा अनुज क्षेत्री महामंत्री को कोतवाली देहात पकड़ ले गये थे। इसकी सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी मौके पर पहुंचे और दरोगा अनुज गुप्ता से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

तभी अनुज के साथ दरोगा घीसूराम सरोज ने जिलाध्यक्ष से बदसलूकी की। इसकी जानकारी मिलने पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली देहात पहुंच गए। वहां अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने मामले की जानकारी ली। एसपी ने मामले की जांच एएसपी को सौंपी थी।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने दरोगा अनुज गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही एसपी ने पसका के चौकी प्रभारी उमेश कुमार को भी लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें