फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी समर्थक व प्रस्तावक होंगे पाबंद: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी उनके प्रस्तावक और उनके समर्थकों को शांतिभंग मे पाबंद किया जाएगा। धानेपुर में आयोजित शांति कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यदि चुनाव में कोई भी व्यक्ति खलल डालने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

धानेपुर थाने में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डीएम मारकंडे साही ने की।
शांति कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि धानेपुर थाना क्षेत्र के जो भी शातिर अपराधी हैं उनकी पूरी सूची जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के पास मौजूद है ऐसे लोगों की सूची तैयार की है जो चुनाव में खलल डाल सकते हैं या फिर इस तरह की कोशिश कर रहे हैं ऐसे लोगों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर है और जिला प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कटिबद्ध है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं या फिर उनके समर्थक या प्रस्तावक हैं उन सभी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जाएगी और उन्हें पाबंद किया जाएगा। ऐसे लोगों पर गांव में शांतिपूर्ण मतदान कराने की जिम्मेदारी होगी यदि उनके क्षेत्र में कहीं भी कोई बवाल होता है तो उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जो अपराधी जमानत पर बाहर घूम रहे हैं उनकी जमानत के निरस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
इसमें किसी भी प्रकार की कोताही पुलिस व प्रशासन की तरफ से नहीं बरती जाएगी। शांति कमेटी की बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सिवराज क्षेत्राधिकारी मनकापुर ओमपाल सिंह थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें