फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दो घायल, पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में दो लोगों को चोटें आई हैं। मामले में पांच लोगों के खिलाफ थाना परसपुर में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पहली घटना में ग्राम धनावा भुडुकगंज निवासी इंद्रपाल वर्मा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि भूमि विवाद को लेकर शनिवार की दोपहर इसी गांव के रहने वाले फतेह बहादुर वर्मा, सुरेश वर्मा, मुन्ना वर्मा व बुधू वर्मा ने उससे अभद्रता कर उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसे चोटें आई हैं। इंद्रपाल वर्मा ने फतेह बहादुर वर्मा, सुरेश वर्मा, मुन्ना वर्मा व बुधू के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूसरी घटना में ग्राम मुरावन पुरवा डेहरास निवासी योगेश कुमार चौहान ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शुक्रवार की देर शाम वह परसपुर से अपने घर जा रहा था। मुरावन पुरवा गांव के पास कुलदीप उर्फ दरोगा ने उससे अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसे काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

योगेश कुमार चौहान ने कुलदीप उर्फ दरोगा के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामले में पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें