फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट, रिमझिम बारिश ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इस बार दीपावली के दिन गुलाबी ठंड रही। कड़ाके की ठंड न होने से लोगों ने खुल कर दीवाली की खुशियां मनाईं। वहीं रविवार की आधी रात बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में काले बादल मंडराने लगे। देखते ही देखते जोरदार बारिश होने लगी।
विज्ञापन

हालांकि कुछ ही देर में बारिश की बूंदे धीमी हो गईं और पूरी रात रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के कारण सोमवार की सुबह ठंड बढ़ गई। लोगों ने से ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े निकाल लिए।
दीपावली से पहले शुरू हुई गुलाबी ठंड के बीच लोगों ने दीपावली मनाई। इसके बाद रविवार की आधी रात बाद मौसम ने करवट बदल ली। रविवार रात चलीं तेज हवाएं और शुरू हुई रिमझिम बारिश सोमवार की सुबह आठ बजे तक बारिश होती रही। जिससे ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

हालांकि दोपहर में सूरज निकलने के बाद हल्की धूप हुई तो लोगों को ठंड से राहत मिली। मगर सूर्य अस्त होते ही हवाओं के कारण ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से निकले।
बारिश से आलू की फसल को फायदा
रविवार की आधी रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश से जिन किसानों ने आलू की अगैती बोवाई कर दी थी। उनकी फसल को फायदा हुआ है। हालांकि इन दिनों आलू की बोवाई जोरों पर चल रही है। कुछ किसानों ने आलू की बोवाई के लिए खेत तैयार किए थे। मगर वह बोवाई नहीं कर पाए थे। उनकी बोवाई फिलहाल कुछ दिनों के लिए पिछड़ गई। खेत की नमी कम होने पर ही वह बोवाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें