फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करंट से महिला समेत दो की मौत

Fri, 25 Oct 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में करंट लगने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। वहीं, परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के ढोढि़यापारा निवासी कलावती मौर्य (45) शुक्रवार सुबह बेटियों के साथ धान काटने गई थीं। उनके खेत के बगल स्थित हरीश चौहान ने बैंगन के खेत में तार की बाड़ लगाकर करंट दौड़ाया गया था। कलावती घास काटने के लिए खेत में गईं तो करंट की चपेट में आ गईं। बचाने दौड़ी बेटी नीता को भी करंट का झटका लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। परिजनों ने तार में प्रवाहित बिजली को बंद कराया और अचेत पड़ी कलावती को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कलावती के पति रामदेव मौर्य राजगीर का काम करते हैं। उनके छह बेटी व एक बेटा है। बेटी रेनू व गीता की शादी हो चुकी है, जबकि अनीता, नीता, मुस्कान व मानसी और सबसे छोटा बेटा विपिन घर में रहते हैं। गांव के श्यामसुंदर ने बताया कि 15 दिन पहले इसी खेत में करंट लगने से वनरोज की भी मौत हो गई थी। कलावती की मौत से पति व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मृतका के पति रामदेव मौर्य की तहरीर पर गांव के हरीश चौहान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उधर, बेलिया निवासी सनई चौहान (45) खेत में सिंचाई के लिए तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी श्यामावती, पुत्र राजेश, अमित व पुत्री ललिता हैं। सनई की मौत से परिजन बदहवास हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें