फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितृ विसर्जन करने गई दो लड़कियों की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम मलौना में एक पूजा स्थल के बगल में स्थित तालाब में पितृ विसर्जन करने गईं दो चचेरी बहनों का पैर फिसल जाने से तालाब में डूब कर मौत हो गई। उसके बाद गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना बुधवार की दोपहर बाद की है। जब ग्राम मलौना के मिश्रन पुरवा में दो चचेरी बहनें गांव के लिए पूजा स्थल के किनारे स्थित तालाब में पितृ विसर्जन करने के लिए गई हुई थीं।
उसी तालाब के किनारे एक बालिका का पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे तालाब में चली गई और उसे डूबता देख दूसरी लड़की बचाने का प्रयास करने लगी तो वह भी तालाब की गहराई में चली गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते दोनों लड़कियां तालाब में डूब गईं। उसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। हर तरफ से चीख पुकार की आवाजें सुनाई देने लगी। ग्राम प्रधान सुरुचि देवी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तालाब में डूबकर मरने वाली बालिकाएं चचेरी बहन हैं।
मलौना के चाईनपुरवा मिश्रनपुरवा की रहने वाली हैं। जिसमें राधिका प्रसाद निषाद की पुत्री निशा 15 वर्ष व राधेश्याम निषाद की पुत्री रेशमा 13 वर्ष हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया।
वहीं ग्राम प्रधान द्वारा घटना की जानकारी उप जिलाधिकारी व क्षेत्रीय राजस्व अधिकारियों को दिया गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों बालिकाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उप जिलाधिकारी हीरालाल ने बताया कि वह ट्रेनिंग पर गोरखपुर में है। सूचना मिलने के बाद मौके पर तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक, लेखपाल को भेजा गया है जो मामले की जांच कर रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें