फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो गांवों से दो युवतियां लापता, चार पर एफआईआर

Fri, 01 May 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दो गांवों से दो युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में एक युवक ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन को बिहार के बेगूसराय जनपद निवासी सोनू शर्मा शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले गया है। आरोप है कि इस घटना में उसके पिता संतोष शर्मा और मां मिठ्ठुल देवी ने भी सहयोग किया।
दूसरे मामले में एक युवक ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बहन एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। बाद में जानकारी मिली कि गांव का ही शिवा उसे अपने साथ ले गया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवतियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

तीन किशोरियों को बहलाकर ले जाने की शिकायत
वजीरगंज। एक गांव व्यक्ति ने बताया कि उनकी पुत्री बृहस्पतिवार को दिन में डुमरियाडीह बाजार गई थी, जहां से नानबाबू चौहान उसे शादी की नीयत से अपने साथ ले गया। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
माधोपुर संवाद के मुताबिक, कटरा बाजार के एक गांव से किशोरी को बहलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। निरीक्षक अपराध मनोज पाठक ने बताया कि आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।



करनैलगंज संवाद के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उनकी बेटी 24 अप्रैल को सुबह बिना बताए घर से कहीं चली गई। बाद में जानकारी मिली कि संजीत कुमार उसे बहलाकर ले गया है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि किशोरी को खोजने के लिए टीम लगाई गई है।



घर से निकले वृद्ध लापता



करनैलगंज। कोतवाली देहात के ग्राम मझौवा डीहा निवासी चंद्रपाल यादव ने बताया कि उनके मौसा रामनरेश (65) निवासी लालापुरवा नरायनपुर मर्दन बीते 26 अप्रैल की सुबह बिना बताए साइकिल से घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार वह अक्सर अयोध्या की ओर जाते थे और शाम तक घर लौट आते थे, लेकिन इस बार चार दिन बीतने के बाद भी नहीं लौटे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें