फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तालाब में डूबने से दो लड़कियों की मौत

Mon, 28 Sep 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गु​ड़िया व इंद्रावती की फाइल फोटो और मामले की जानकारी लेती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के जालेपुर गांव में सोमवार शाम चार बजे बकरी चराने गईं दो लड़कियाें की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों गांव के बाहर बाग में बकरी चरा रही थीं। इसी दौरान तालाब में नहाते समय एक लड़की गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए दूसरी लड़की पानी में उतरी तो वह भी डूब गई। दोनों को डूबते देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसी दौरान 10 वर्षीय बालक फिसलकर तालाब में गिर गया, जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया।
विज्ञापन


जालेपुर निवासी दिखुशी भारती की पुत्री इंद्रावती (14) सोमवार को गांव के ही चिद्दू भारती की पुत्री गुड्डी उर्फ गुड़िया (11) के साथ बाग में बकरी चराने गई थी। बाग के पास ही तालाब है। दोनों तालाब में नहाने लगीं। इसी दौरान इंद्रावती गहरे पानी में चली गई। उसे डूबते देख गुड़िया ने बचाने का प्रयास किया। इस पर वह भी डूब गई। ग्रामीणों ने दोनों को तालाब से निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

हादसे के दौरान ही गांव के हरिप्रसाद का 10 वर्षीय पुत्र ओम भी फिसलकर तालाब में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे तत्काल बाहर निकाल लिया। उसे सीएचसी बभनजोत में भर्ती कराया गया। अब उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन


एक ही गांव में दो मौतों से मची चीख-पुकार
इंद्रावती सात भाई-बहनों में छठे नंबर की थी। वह कक्षा 10 की छात्रा थी। गुड़िया नौ भाई-बहनों में सबसे छोटी बेटी थी और आठवीं पास थी। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीएम मनकापुर उदित पवार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। राजस्व और पुलिस टीम मौके पर है। रिपोर्ट मांगी गई है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे हैं। सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि तालाब में नहाते समय दोनों लड़कियों की डूबने से मौत हुई है।

गुड़िया व इंद्रावती की फाइल फोटो और मामले की जानकारी लेती पुलिस। संवाद

गुड़िया व इंद्रावती की फाइल फोटो और मामले की जानकारी लेती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें