फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए गोंडा के दो किसान

Tue, 23 Dec 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
ड्रोन सखी वंदना तिवारी को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
गोंडा/तरबगंज। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राजधानी में गोंडा के किसान कुलदीप मिश्र और वंदना तिवारी को सम्मानित किया। बेलसर के लौव्वा टेपरा स्थित एक कंपनी के सीईओ कुलदीप मिश्र को बीज उत्पादन और आपूर्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए तथा मां वाराही महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी वंदना तिवारी को ड्रोन कैमरे से फसलों में नैनो उर्वरक का छिड़काव कर इसे आय का साधन बनाने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कुलदीप मिश्र ने एफपीओ के माध्यम से बीज विकास निगम को सर्वाधिक 40 हजार क्विंटल गेहूं बीज की आपूर्ति करके प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने इस सम्मान को जिले के किसानों और एफपीओ से जुड़े सदस्यों की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में बीज उत्पादन और आपूर्ति को और अधिक बेहतर बनाया जाएगा। कृषि उपनिदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने एफपीओ के कार्यों की सराहना की।

तरबगंज संवाद के अनुसार, बीते शनिवार को लखनऊ में आयोजित युवा सहकार सम्मेलन में गड़ौली निवासी ड्रोन सखी वंदना तिवारी को सम्मानित किया गया। वंदना ने बताया कि प्रयागराज में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छह जून 2024 को उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत में पहला छिड़काव किया था। इसके बाद तरबगंज के साथ-साथ परसपुर, बेलसर और मनकापुर ब्लॉक के गांवों में भी वह ड्रोन से नैनो यूरिया और डीएपी का छिड़काव कर चुकी हैं। तीन छमाही के दौरान 1,525 एकड़ फसलों में छिड़काव कर अब तक वह करीब 4.5 लाख रुपये की आय अर्जित कर चुकी हैं। इस कार्य के लिए उन्हें किसानों से 300 रुपये प्रति एकड़ मिलते हैं और इफको से सब्सिडी अलग से प्राप्त होती है।
विज्ञापन


वंदना के अनुसार, इफको द्वारा उन्हें ड्रोन के लिए ई रिक्शा उपलब्ध कराया गया है। वंदना का कहना है कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलना गर्व और प्रेरणा की बात है। वर्तमान में जिले के 16 विकासखंडों में आठ ड्रोन सखी चयनित हैं, जिनमें से छह अभी प्रशिक्षण ले रही हैं। तरबगंज के बीडीओ रवि कुमार गुप्त ने बताया कि वंदना वर्ष 2021 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं और तब से निरंतर अपने कार्यों से प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। अन्य समूहों की महिलाओं को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें