फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो डंपर टकराए, चालक का पैर फंसा

Fri, 08 May 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
दत्तनगर के राजा राम चौराहे के पास गड्ढे में पलटा डंपर देखते लोग व घायल चालक को ले जाती पुलिस। -
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। दत्तनगर के राजा राम चौराहे के पास शुक्रवार को दो डंपरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जाम लगने के कारण काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन


क्षेत्र में इन दिनों 84 कोसी परिक्रमा मार्ग बन रहा है। इसके लिए सड़क पर मिट्टी पटान का काम चल रहा है। दोपहर में ढेमवाघाट से बालू लादकर तुलसीपुर की तरफ जा रहे डंपर की सामने से आ रहे तेज रफ्तार खाली डंपर से भिड़ंत हो गई। भरा डंपर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। चालक और खलासी उसमें दब गए। खलासी को किसी तरह निकाल लिया गया, लेकिन चालक का पैर स्टेयरिंग में फंसने के कारण गैस कटर से दरवाजा और स्टेयरिंग काटकर उसे निकाला गया।

खाली डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसका चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने हादसे के बाद बाधित आवागमन को बहाल कराया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने गड्ढे में उतरकर गाजीपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के लिलरा निवासी चालक सुभाष पाल को निकालने में मदद भी की। उसे नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

दत्तनगर के राजा राम चौराहे के पास गड्ढे में पलटा डंपर देखते लोग व घायल चालक को ले जाती पुलिस। -

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें