फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारी के घर से दो सारस बरामद

Sun, 03 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
बरामद सारस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की कुआनां रेंज की टीम ने बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के गौरी डकही गांव में शिकारी के घर बाथ रूम में बांध कर रखे गए दो राजकीय पक्षी सारस बरामद किए। शिकारी व उसके साथी टीम को चकमा देकर भाग निकले। वन विभाग ने शिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


रविवार को कुआनां वन रेंज के दरोगा सुरेश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गौरी डकही गांव में दो सारसों को शिकारियों ने बांधकर बाथ रूम में रखा हुआ है। इस पर टीम ने शिकारी के घर छापा मारा तो बाथ रूम में दो सारस बंधे पाए गए।

टीम ने दोनों पक्षियों को कब्जे में ले लिया। दरोगा ने बताया कि दोनों पक्षी गौरी डकही निवासी शिकारी गोली के बाथ रूम में रखे गए थे। वन विभाग की टीम को देखते ही शिकारी गोली तथा उसके साथी भाग निकले।
विज्ञापन


कुआनां रेंज के रेंजर मनमोहन मिश्रा ने बताया कि गोली तथा उसके अन्य साथियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बरामद पक्षियों की देखभाल कर उन्हें जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें