झंझरी (गोंडा)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर स्थित किन्नर के मकान में बृहस्पतिवार रात चोरी करते दो शातिर चोरों को दौड़ाकर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने पीड़ित किन्नर की तहरीर पर नामजद आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। छानबीन की जा रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी माया किन्नर बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे अपनी बहू मंजू देवी निवासी खेवंडापुर धानेपुर के घर मांगलिक कार्यक्रम में गईं थीं। बृहस्पतिवार रात मालवीय नगर स्थित उनके घर में घुस गए। खटपट की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पर पहुंचे तो शातिर भागने की कोशिश करने लगे। शोर-शराबा सुनकर अन्य लोग आ गए।
इसके बाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों आरोपियों को दौड़ाकर मौके से दबोच लिया। पीड़ित माया किन्नर ने बताया कि इससे पहले उनके घर में बीते छह अक्टूबर को एक लाख नगद और लाखों रुपये का जेवरात की चोरी हुई थी। नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि थाना खरगूपुर के पचरन गांव निवासी बदलू व पुरानी बाजार निवासी श्याम कुमार को न्यायालय में पेशकर जेल दिया गया है।