फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर, दोनों की मौत व महिला गंभीर रूप से घायल

Tue, 03 Jun 2025 04:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गाेंडा

सार

गोंडा में सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य की हालत गंभीर है।
 
विज्ञापन
गोंडा में सड़क हादसे से बाइक सवारों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा में दर्जीकुआं-मनकापुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। मोतीगंज थाना क्षेत्र के उत्तरपुरवा सौठिया गांव निवासी किसान राममनी यादव के बेटे रंजीत यादव (18) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से अपनी मां मीना यादव (43) और गांव की बिंदू देवी (35) के साथ नवाबगंज के कोल्हमपुर के एक मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

विज्ञापन


मनकापुर-दर्जीकुआं मार्ग पर महेवा गोपाल के पास फरेंदा चौराहे से खाद लेने जा रहे गढ़ी के सौतिहवा निवासी मनोज वर्मा (25) से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतना तेज थी कि दोनों बाइक पर सवार बीच रोड पर गिर गए। दोनों बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़े- पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात: यूपी पुलिस भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण; पढ़ें योगी कैबिनेट के 10 फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Ayodhya: एलन मस्क के पिता एरोल मस्क कल करेंगे रामलला के दर्शन, राम मंदिर ट्रस्ट स्वागत के लिए तैयार


पुलिस का कहना है कि हेलमेट न पहने होने से बाइक चला रहे रंजीत और मनोज के साथ ही मीना के सिर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेश पांडेय की पत्नी बिंदू देवी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें