फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर पांच लाख रुपये के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2015 11:28 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल से पांच लाख रुपये लेकर भारत आ रहे दो लोगों को एसएसबी की 50वीं वाहिनी तथा आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। दोनों लोगों को रुपयों के साथ थाना ढेबरुआ जनपद सिद्घार्थनगर की पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएसबी 50वीं वाहिनी के कमांडेंट डीबी सोनार के मुताबिक सीमा पर गश्त के दौरान एसएसबी तथा आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने एक सूचना पर नेपाल से भारत आ रहे दो संदिग्ध लोगों को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उनके पास से पांच लाख रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई है। पूछताछ में पकड़े गये लोग यह नहीं बता सके कि रुपये कहां से लाएऔर किस मकसद से ले जा रहे थे।
विज्ञापन


उनकी पहचान वहीद निवासी आर्यनगर उतरौला तथा असलम सिद्दीकी निवासी कृष्णानगर नेपाल के रूप में हुई। दोनों लोगों को रुपयों के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना ढेबरुआ जनपद सिद्घार्थनगर की पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें