फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जबरन बैनामा कराने के मामले में दो गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर। एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उससे जमीन का जबरन बैनामा कराने की कोशिश करने का मामला आया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी फरहान खान निवासी विजयगढ़वा और सुनील कुमार निवासी कर्मडीह कला थाना इटियाथोक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ग्राम पंचायत पचरन के पृथ्वीनाथ निवासी शिवकुमार गोस्वामी ने बीते रविवार को शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि विपक्षी लवकुश गोस्वामी, सुनील कुमार और फरहान ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया और जबरन गाड़ी पर बैठा लिया। उन्होंने जमीन का बैनामा करने के लिए दबाव बनाया। ऐसा न करने पर उन्होंने 35 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। मुख्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों पक्षों के बीच लेन-देन का कुछ विवाद प्रकाश में आया है।
भूमि के बैनामा में दो लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
उमरी बेगमगंज। सोनौली मोहम्मदपुर निवासी कपिलदेव वर्मा ने बाराबंकी के टिकैतनगर निवासी रामनाथ पर भूमि बैनामा कराने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने तीन महीने के भीतर जमीन का बैनामा करने का समझौता किया था। तय समय बीतने के बावजूद न तो बैनामा किया गया और न ही रकम लौटाई। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें