फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर : फर्जीवाड़ा कर खातों से 1.07 लाख कर्ज लेकर उड़ाया

Wed, 10 Sep 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। डाकघर में पहले से चल रहे घोटाले की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि एक और फर्जीवाड़ा सामने आ गया है। इस बार दो सगे भाइयों के खातों से फर्जी तरीके से एक लाख सात हजार रुपये का कर्ज निकालने का मामला उजागर हुआ है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सात सितंबर 2022 को फर्जी कागजात तैयार कर कसगरान मोहल्ला निवासी गजेंद्र कुमार श्रीवास्तव और उनके छोटे भाई रूपेंद्र कुमार श्रीवास्तव के आरडी खातों पर कर्ज स्वीकृत कर लिया गया। गजेंद्र के खाते से 65 हजार तथा रूपेंद्र के खाते से 42 हजार रुपये का कर्ज फर्जी हस्ताक्षर के जरिए निकालकर हड़प लिया गया। खाताधारकों को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। प्रकरण की जानकारी मिलने पर उन्होंने डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे विभागीय एसडीआई सुरेश कुमार सोनकर ने दस्तावेजों व हस्ताक्षरों का मिलान किया। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें