उमरी बेगमगंज। परास गांव में राजवीर सिंह की हत्या के मामले में उमरी पुलिस ने गायब लड़की के पिता अवध किशोर तिवारी व उसकी मां कमला तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गायब लड़की का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है।
बीते माह 31 अगस्त को खेत की रखवाली करने गए राजवीर सिंह राजू की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अवध किशोर तिवारी की तरफ से मृतक के खिलाफ अपनी बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन कुछ ही घंटों बाद राजवीर का शव नदी में मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर अशोक सिंह, ललित सिंह, अवध किशोर तिवारी व उनके भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इस मामले में पुलिस की ओर से लड़की के पिता के साथ मां को जेल भेजा जाना किसी के गले नहीं उतर रहा। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज रतन कुमार पांडे ने बताया कि दो लोगों को जेल भेजा गया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।