फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत 7 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। दहेज के लिए मारने पीटने व जान से मार देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के लोगों पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरा इस्माइल गांव निवासिनी सरोज चौहान पत्नी दिनेश कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसकी शादी दिनेश कुमार पुत्र अशर्फीलाल निवासी छोटी देवरिया बुद्धिपुर थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी।
हैसियत मुताबिक उपहार देकर उनके माता पिता ने 11 वर्ष पूर्व शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति दिनेश कुमार, देवर सुरेश कुमार, विनय कुमार, शिवकुमारी सास, ससुर अशर्फीलाल, ननद जमुना देवी, नंदोई दयाशंकर कम दहेज लाने की बात कहकर गाली गलौज देकर मारपीट करते रहते थे।
विज्ञापन

कहते थे कि दो लाख रुपये अपने माता-पिता से लेकर आओ तब घर में रहने देंगे। तरह-तरह से प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दिया करते थे। प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें