फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना धान खरीदे ही दो एजेंसियां भागीं

Thu, 17 Dec 2015 11:29 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धान की खरीद किए बगैर ही दो क्रय एजेंसियां भाग गईं। डेढ़ माह तक जिला खाद्य एवं विपणन महकमा को धान खरीदने को टरकाती रहीं। कड़ाई होने पर दोनों एजेंसियों ने धान खरीदने से हाथ खड़े कर दिए। डीएम ने दोनों क्रय एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मंडी समिति में धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण कर डीएम ने डिप्टी आरएमओ से धान खरीद की गहन समीक्षा भी की है।

जिलाधिकारी ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर डेली प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

गुरुवार को डीएम प्रीति शुक्ला ने मंडी समिति भगवतीगंज स्थित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार मौर्य से जिले में धान खरीद की समीक्षा भी की।

डिप्टी आरएमओ ने डीएम को जानकारी दी कि जिले में धान खरीद के लिए खाद्य विभाग को एक, पीसीएफ को आठ, पंजीकृत समितियों व यूपीएसएस को 10-10 और नैकाफ को दो क्रय केंद्रों का संचालन करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन


14 दिसंबर तक खाद्य विभाग ने दो हजार के सापेक्ष 604.50 एमटी, पंजीकृत समितियों ने दो हजार के सापेक्ष 120.90 एमटी, पीसीएफ ने छह हजार के सापेक्ष 231.64 एमटी और यूपीएसएस ने आठ हजार एमटी के सापेक्ष 799.50 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।

नैकाफ की तीन हजार एमटी और भारतीय खाद्य निगम की 3800 एमटी के सापेक्ष धान की खरीद अभी तक शून्य रही है। दोनों क्रय एजेंसियां डेढ़ माह से धान खरीदने का झांसा दे रही हैं।

डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोनों क्रय एजेंसियों के संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम ने दोनों क्रय एजेंसियों को तत्काल धान की खरीद शुरू करने का निर्देश दिया है। औचक निरीक्षण के दौरान डीएम को मंडी समिति भगवतीगंज में धान की खरीद ठीक मिली।

एक नवंबर से जिले में 31 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू की गई थी। सभी क्रय एजेंसियों को 28 फरवरी 2016 तक 24 हजार आठ सौ मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

दो एजेंसियों द्वारा धान की खरीद न करने से इनका लक्ष्य दूसरी एजेंसियों को ट्रांसफर करना पड़ सकता है। नैकाफ को तीन हजार और भारतीय खाद्य निगम को अलाट किए गए 3800 एमटी धान खरीद का लक्ष्य दूसरी एजेंसियों को ट्रांसफर करना पड़ेगा।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। अधिकारियों के निर्देश पर दोनों एजेंसियों को निर्धारित किए गए लक्ष्य को ट्रांसफर करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें