फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को धमका 80 लीटर डीजल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। स्कॉर्पियो सवार पांच युवकों ने ट्रक ड्राइवर को धमकाकर तकरीबन 80 लीटर डीजल लूट लिया। थाने से करीब 500 मीटर दूर हुई घटना की जानकारी पुलिस को नहीं हो पाई। ट्रक चालक विकास निवासी प्रयागराज ने बताया कि वह मेजा प्रयागराज से पत्थर लादकर बलरामपुर जा रहा था। रविवार की सुबह तकरीबन 4 बजे वह इटियाथोक बाजार के विसुही पुल के पास पहुंचा था।
विज्ञापन

तभी सामने से आई एक स्कॉर्पियो ने उसे रुकने का इशारा किया। ट्रक रुकते ही स्कार्पियो सवार पांच युवक आए और धमकाने लगे। इसी बीच उसमें से दो युवकों ने गैलन और पाइप निकालकर ट्रक से तकरीबन 80 लीटर डीजल लूट लिया। इसके बाद पांचों बदमाश बलरामपुर की तरफ भाग निकले।
ट्रक चालक ने बताया कि यूपी 112 को कॉल किया मगर फोन रिसीव नहीं हुआ तो उसने ट्रक मालिक रसीद को फोन पर पूरी जानकारी दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि उन्हें अभी कोई सूचना नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें