फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। कोचिंग में पढ़ने जा रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओ में प्राथमिक दर्ज कर जांच कर रही हैं। कोतवाली क्षेत्र के एक निजी इंटर कॉलेज की 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार की दोपहर बाद वद्यालय से पढ़ाई करके आईटीआई के पास कोचिंग जा रही थी।
विज्ञापन

रास्ते में जाते समय जितेन्द्र पांडेय, प्रभात पांडेय निवासी बैरीपुर रामनाथ व विजय मिश्रा निवासी झिलाही बाजार ने उसका हाथ पकड़ लिया और उससे अभद्रता करने लगे। जब उसने शोर मचाया तो राहगीर इकट्ठा हो गये तो तीनों भाग निकले। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवार वालों को आपबीती सुनाई।
छात्रा के परिवार के लोग जब युवकों के घर शिकायत करने पहुंचे तो युवकों के परिवार के लोगों ने उनसे अभद्रता की और भगा दिया। मामले में पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मनीष ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें