फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

Sun, 22 Jun 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। कौड़िया के पोखरा कौड़िया गांव निवासी संदीप कुमार (32) की शनिवार रात संदिग्ध हालात में ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। आरपीएफ व कौड़िया थाने की पुलिस ने मौके पर छानबीन की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शिवशंकर मिश्र ने बताया कि रात करीब 11 बजे संदीप धान की बेरन की रखवाली के लिए गए थे। वहां से लौटते समय गोंडा-बहराइच रेलखंड पर गोंंडा से बहराइच जा रहे इंजन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। इंजन के पायलट ने आरपीएफ को सूचना दी। कौड़िया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रधान के मुताबिक संदीप ट्रक चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। वह खेती भी करते थे। परिवार में पत्नी कमला देवी, पुत्र शिवा (12), शिवम (10) और संचित (8) हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें