फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर पानी न मिलने पर जवानों ने किया हंगामा

Thu, 10 Sep 2015 11:34 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय घेरकर करीब 45 मिनट तक प्रदर्शन किया। किसी तरह जवानों को समझाकर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना की गई। एडीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है।
विज्ञापन


लखनऊ से एक स्पेशल ट्रेन गुरुवार को दोपहर सेना के जवानों को लेकर गोरखपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन दोपहर में गोंडा स्टेशन पर रुकी तो जवान पेयजल के लिए उतरे लेकिन उन्हें भटकना पड़ा। प्लेटफार्म पर उन्हें शीतल पेयजल नहीं मिला। इससे नाराज जवानों ने उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर 45 मिनट तक घेराव-प्रदर्शन किया। मामला बढ़ते देख आरपीएफ व जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंच गए।

उनकी मौजूदगी में आक्रोशित जवानों को शांत कराकर ट्रेन में बैठाया गया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक एएन मिश्र के मुताबिक प्लेटफार्म पर तकनीकी खराबी के चलते पानी की आपूर्ति कुछ देर बाधित हुई थी। इसके कारण जवानों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें