फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से दी महापुरुषों को श्रद्धांजलि

Thu, 24 Mar 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
व सरदार भगत सिंह की पुण्य तिथि मनाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में राम मनोहर लोहिया की जयंती व सरदार भगत सिंह की पुण्य तिथि पर देश के महापुरुषों को बुधवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत डीएम आवास के सामने लोहिया पार्क से हुई जहां विभिन्न बुद्धिजीवियों ने लोहिया जी को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में विपिन लोहिया के अतिरिक्त कोई सपाई नहीं शामिल था।
विज्ञापन


जयंती मनाने के उपरांत बुद्धिजीवियों का काफिला सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर पहुंचा। जहां समाजसेवी धर्मवीर आर्य की अगुवाई में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के पावन प्रतिमा सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज पहुंचकर भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के स्मृति में भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीपदान किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें