फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एसयूवी पर पेड़ गिरा, नवजात की मौत, चार घायल

Sun, 27 Sep 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मनकापुर तहसील क्षेत्र में एसयूवी पर गिरा पेड़। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
मनकापुर/मसकनवा/बभनान। मसकनवा मार्ग पर आजादनगर चौराहे के पास शनिवार देर रात तेज बारिश के दौरान स्कॉर्पियो पर आम का पेड़ गिर गया। हादसे में एक दिन के नवजात की मौत हो गई और उसके माता-पिता, दादी व चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

छपिया के दीननगर शेरापुर निवासी विभाकर ओझा (40) की पत्नी अंजनी ओझा (37) ने शुक्रवार को बभनान में बच्चे को जन्म दिया था। तबीयत खराब होने पर शनिवार रात परिजन इलाज कराने के लिए स्कॉर्पियो से गोंडा शहर जा रहे थे। स्कॉर्पियो में विभाकर, उनकी पत्नी अंजनी, बुजुर्ग मां व नवजात के साथ ही चालक शक्ति पांडेय (25) थे। आजादनगर चौराहे के पास आम का पेड़ स्कॉर्पियो पर गिर गया। इससे पांचों लोग वाहन में फंस गए।
स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर उन्हें वाहन से निकालकर जिला मुख्यालय भेजा। मगर रास्ते में ही नवजात की मौत हो गई। विभाकर, अंजनी, उनकी मां व चालक शक्ति का जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि रात में स्कॉर्पियो पर पेड़ गिरने से नवजात की मौत हुई है। चार लोग घायल हुए हैं। चारों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुराना मकान गिरा, परिवार बचा
गोंडा। धानेपुर क्षेत्र के दुल्हापुर के मजरा दिलालिक पुरवा निवासी जयप्रकाश जायसवाल के पक्के मकान का एक कमरा रविवार को बारिश के दौरान गिर गया। परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में बैठे थे, इसलिए सभी बच गए। पीड़ित के अनुसार कमरे में रखा अनाज और खाद्य सामग्री मलबे में दब गई। जानकारी मिलने पर ग्राम प्रशासक के प्रतिनिधि रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ मंटू मौके पर पहुंचे और परिवार को राशन उपलब्ध कराया।

करनैलगंज में रविवार सुबह तहसील परिसर में विशाल पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से कई अधिवक्ताओं के चैंबर क्षतिग्रस्त हो गए। एसडीएम आवास की बाउंड्री भी टूट गई। भंभुआ में चंद्रेश प्रताप सिंह का सोलर प्लांट भी तेज हवा में उखड़कर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे संचालित ट्यूबवेल की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें