फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर गिरा पीपल का पेड़, 12 घंटे आवागमन ठप

विज्ञापन
गोंडा-अयोध्या मार्ग पर गिरा पुराना पीपल का पेड़ जिससे लगा रहा जाम। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
हाईनवाबगंज (गोंडा)। तेज बारिश व आंधी के चलते सोमवार की देर रात गोंडा-अयोध्या हाइवे पर एक पुराना पीपल का पेड़ धराशायी हो गया। सड़क पर पूरी रात वाहनों की कतार लगी रही। करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मंगलवार की सुबह जेसीबी लगाकर पेड़ को मार्ग से हटाया गया तब जाकर मार्ग बहाल हुआ।
विज्ञापन

नवाबगंज से अयोध्या सड़क मार्ग पर बालापुर गांव के सामने एक पीपल का पुराना पेड़ एकाएक तेज आवाज के साथ जमीन पर आ गिरा। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इस पेड़ की चपेट में कोई नहीं आया।
नवाबगंज से अयोध्या की तरफ जाने वाला मार्ग करीब 12 घंटे तक बाधित रहा। रात में पेड़ नहीं हटाया जा सका लिहाजा नवाबगंज से कटरा शिवदयाल गंज तक करीब छह किलोमीटर तक मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

सुबह स्थानीय पुलिस की मदद से किसी तरह इस पेड़ को सड़क से हटाया गया तब कहीं जाकर आवागमन चालू हो सका। स्थानीय निवासी चंदन श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार की रात करीब दस बजे ही यह पीपल का पेड़ सड़क पर गिर गया पर किसी ने इसे हटाने की जहमत नहीं उठाई। पीपल होने के चलते किसी ने इस पेड़ को छुआ तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें