फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त व डीएम ने वीडियो कॉल के जरिए कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में संचालित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएम की मौजूदगी में आनलाइन सीसीटीवी कैमरे से जुड़े कोविड अस्पतालों की स्थिति को देखा। साथ ही इलाज को भर्ती कुछ मरीजों से वीडियों कॉल कर उनका हालचाल लेने के साथ ही मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

मरीजों ने आयुक्त को बताया कि अस्पताल में बेहतर इलाज सुविधा मिल रही है तथा खाना व साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आयुक्त ने मरीजों को हिम्मत बधाते हुए कहा कि घबराएं नहीं सभी लोग जल्दी स्वस्थ हो कर अपने घर को वापस जा सकेंगे।
इस मौके पर डीएम मार्कंडेय शाही ने आयुक्त को बताया कि जिला अस्पताल के कोविड हास्पिटल में सरकारी तथा प्राइवेट अस्पतालों के अच्छे फिजिशियन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाते हुए एक टीम बनाई गई है जो मरीजों के बेहतर इलाज के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही एक्स-रे टेक्निशियन की तैनाती के साथ ही सीटी स्कैन मशीन ठीक कराते हुए उसका संचालन भी कराया जा रहा है। आला अधिकारी हर दिन वीडियो कॉल के माध्यम से भर्ती कोविड मरीजों से बात करते हैं तथा उनके फीड बैक के आधार पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनानेे का कार्य कर रहे हैं।
आयुक्त ने निर्देश दिया कि कोविड कंट्रोल रूम में रोजाना मेडिकल बुलेटिन को बोर्ड पर डिस्प्ले किया जाय। इसके साथ ही कंट्रोल रूम के सभी हेल्प लाइन नंबरों को भी फ्लैक्सी पर प्रदर्शित किया जाय।
उन्होंने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, आरआरटी टीम, मेडिकल किट वितरण आदि कार्यों की अलग-अलग निगरानी को लगाए गए कर्मियों के लिए अलग-अलग केबिन बनवाने तथा कोविड संक्रमण से बचाव को लेकर रोजाना लिए जा रहे सैंपल्स की संख्या, पॉजिटिव मरीजों की संख्या, मृत्यु की संख्या, कोविड अस्पतालों में रिक्त या उपलब्ध बेड्स की संख्या, अब तक लिए गए सैंपल की संख्या, होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या तथा उनकी वर्तमान स्थिति की डेली अपडेट रिपोर्ट भी बनाने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने कहा कि कंट्रोल रूम से लगातार कोविड पॉजिटिव मरीजों से लगातार संवाद किया जाय। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ-सफाई, फागिंग तथा सैनिटाइजेशन का कार्य लगातार जारी रखा जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें