यूपी बोर्ड परीक्षा के छात्रों की परीक्षाएं कोरोना संकट से स्थगित चल रही हैं। समय से परीक्षा होने से आगे की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वैसे तो माह अप्रैल से ही नए सत्र यूपी बोर्ड में शुरू होते हैं, लेकिन बीते साल से कोरोना के कहर से परीक्षा ही प्रभावित है।
ऐसे में अब आगे की पढ़ाई भी प्रभावित हो गई। इसी बीच शासन के निर्देश पर हाईस्कूल के छात्रों की छमाही परीक्षा के अंक का ब्यौरा मांगा गया है। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अंकों की फीडिंग हो रही है। जिले में हाईस्कूल के 47398 परीक्षार्थियों के अंकों का ब्यौरा फीड कराया जा रहा है।
जिले के 483 कालेजों में हाईस्कूल व इंटर के 84721 परीक्षार्थी शामिल होने हैं। कोविड संकट के कारण स्कूल बंद होने से छात्रों की न तो परीक्षा ही हो पा रही है और न ही आगे की पढ़ाई ही शुरू हो पा रही है। बीते फरवरी माह में प्रायोगिक परीक्षाओं को कराया लिया गया है।
इसमें हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षां आंतरिक मूल्यांकन के आधार ही कराई जा चुकी हैं। हाईस्कूल में 47398 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। अब इनके छमाही परीक्षा में मिले अंकों को स्कूलों की ओर बोर्ड की वेबसाइट पर फीड किया जा रहा है।
माना जा रहा है कि इसी के आधार पर अगली कक्षा के प्रोन्नति दी जाएगी। इसके अलावा इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के बारेे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। विभाग के अधिकारियों की मानें तो परीक्षा के बारे में तो शासन से देर सबेर निर्णय होगा, लेकिन अभी अंकों की फीडिंग कराई जा रही है।