फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 30 किलोमीटर दूर से आया, मेडिकल कॉलेज में भी नहीं मिली एआरवी

Mon, 12 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में एआरवी लगवाने पहुंचे लोग। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। भैया, 30 किलोमीटर दूर चलकर किसी तरह मेडिकल कॉलेज पहुंचा हूं। यहां भी एआरवी नहीं है, अब कहां जाऊं?” यह पीड़ा सोमवार को मेडिकल कॉलेज के एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) कक्ष में मुजेहना के रुद्रगढ़ नौसी निवासी मोहम्मद रफीक ने बयां की। कुत्ते के काटने के बाद वैक्सीन लगवाने के लिए वह पहले सीएचसी पहुंचे थे। वहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया लेकिन यहां भी वैक्सीन नहीं मिली। ऐसे में उन्हें एक बार फिर दूसरे केंद्र पर जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

चंदवतपुर निवासी हर्ष पांडेय और विक्रम पांडेय के परिजन भी उन्हें वैक्सीन लगवाने लाए थे। मेडिकल कॉलेज में एआरवी उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलने पर वे हैरान रह गए। कर्मचारियों ने उन्हें पंतनगर या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि एआरवी की उपलब्धता के लिए सीएमओ से बातचीत की गई है। जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद है।
दवाओं का भी संकट
मेडिकल कॉलेज में दवाओं की कमी से मरीज परेशान हैं। सोमवार को कटहा घाट निवासी छोटू सिंह मुंह में छाले के इलाज के लिए पहुंचे लेकिन उन्हें दवा नहीं मिल सकी। इसी तरह अमन ने बताया कि उनका ऑपरेशन हुआ था। करीब एक महीने से दवा चल रही है। अस्पताल में दवा खत्म होने की बात कहकर सोमवार को लौटा दिया गया। मानसिक रोग विभाग में इलाज कराने पहुंचे बलरामपुर के महराजगंज तराई निवासी पंचम को भी दवा नहीं मिली। आधे घंटे काउंटर पर इंतजार के बाद उन्हें दवा खत्म होने की जानकारी दी गई। मेडिकल स्टोर से उन्हें 600 रुपये में 10 दिन की दवा खरीदनी पड़ी। झंझरी ब्लॉक के पूरे शिवाबख्तावर निवासी सर्वेश कुमार मिश्र ने दवाओं की कमी को लेकर अधिकारियों से शिकायत की है। हालांकि, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ दवाएं आ गई हैं। एक-दो दिन में व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें