फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लगने के 24 घंटे में ही ट्रांसफार्मर खराब, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 19 Oct 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 धानेपुर के बाजार बाग में प्रदर्शन करते लोग। - संवाद
विज्ञापन
धानेपुर। कस्बे के बाजार बाग में तीन महीने बाद लगाया गया 100 केवीए का ट्रांसफार्मर 24 घंटे में ही दोबारा खराब हो गया। इससे सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। नाराज उपभोक्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

सभासद अनवारुल हक ने बताया कि तीन महीने पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद 400 केवीए के ट्रॉली ट्रांसफार्मर से अस्थायी आपूर्ति हो रही थी। बीते शनिवार को नया ट्रांसफार्मर लगाकर ट्रॉली वाला हटा लिया गया, लेकिन नया ट्रांसफार्मर अगले दिन ही खराब हो गया। प्रदर्शन में इरशाद अंसारी, हस्मतुल्ला, सनाउल्लाह, मोहम्मद शाबान, आफताब, प्रेम साहू, सिकंदर, रियाजुद्दीन, वदूद अहमद और इरशाद अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अवर अभियंता वीरसेन ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। शाम तक आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।
छह महीने से नहीं लगे पोल, बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति
टिकरी। मैनपुर दुबौली गांव में तूफान से क्षतिग्रस्त एलटी लाइन के सात पोल छह महीने बाद भी नहीं लगाए जा सके हैं। ग्रामीणों को बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति मिल रही है। इससे करीब आधा दर्जन घर प्रभावित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विभाग पांच नए पोल गांव में पहुंचा चुका है, लेकिन अब तक लगाए नहीं गए। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। ग्रामीण संदीप दूबे, योगेश और दुर्गेश ने पोल लगवाने की मांग की। अवर अभियंता सुरेंद्र यादव ने जल्द पोल लगवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें