झंझरी (गोंडा)। ग्राम विकास विभाग में काफी समय से एक ही ब्लाॅक और विकास भवन में कार्यरत 16 कर्मियों का स्थानांतरण मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर डीडीओ सुशील श्रीवास्तव ने किया है।
कनिष्ठ सहायक गीतेश प्रकाश का तरबगंज से बभनजोत, वरिष्ठ सहायक कृष्ण कुमार का इटियाथोक से पंडरी कृपाल, ब्लाॅक वरिष्ठ सहायक चंद्र प्रकाश द्विवेदी को करनैलगंज ब्लॉक से हलधरमऊ, वरिष्ठ सहायक प्रयागदत्त को कटरा बाजार से इटियाथोक भेजा गया है। वरिष्ठ सहायक राधेश्याम जायसवाल को मुजेहना ब्लाॅक से इटियाथोक, उर्द अनुवादक सैयद एबाद उल्लाह को छपिया से तरबगंज, उर्दू अनुवादक वरिष्ठ सहायक सैयद जिया अहमद को कटरा बाजार से मनकापुर, वरिष्ठ सहायक बृजेश दूबे को पंडरी कृपाल से करनैलगंज, वरिष्ठ सहायक राजेश पांडेय को मनकापुर से कटरा बाजार, कनिष्ठ सहायक बबलू गौड़ को जिला विकास कार्यालय से कटरा बाजार, जिला विकास कार्यालय से वरिष्ठ सहायक सचिन साहू को तरबगंज, तरबगंज ब्लॉक में तैनात वरिष्ठ सहायक माधवराज मौर्य को जिला विकास कार्यालय में तैनात किया गया है।
महेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ सहायक हलधरमऊ को डीडीओ कार्यालय, यहां तैनात वरिष्ठ सहायक अरविंद कुमार श्रीवास्तव को छपिया, बभनजोत ब्लॉक में तैनात वरिष्ठ सहायक अजय कुमार को जिला विकास कार्यालय, इटियाथोक में तैनात वरिष्ठ सहायक पृथ्वी पाल को बभनजोत ब्लॉक भेजा गया है। वहीं, पृथ्वीपाल को संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
डॉ. सेम्मारन बने वन संरक्षक
गोंडा। बलरामपुर के डीएफओ रहे डॉ. एम सेम्मारन को देवीपाटन मंडल का वन संरक्षक बनाया गया है। देवीपाटन मंडल के वन संरक्षक रहे मनोज कुमार सोनकर को प्रयागराज में मुख्य वन संरक्षक के पद पर भेजा गया है। महेश कुमार मिश्रा की डीआईजी स्टांप के पद पर तैनाती हुई है।
192 सफाई कर्मियों का पारस्परिक स्थानांतरण
गोंडा। जिला पंचायतराज अधिकारी लालजी दूबे ने बताया कि जिले में 192 सफाई कर्मियों का पारस्परिक स्थानांतरण विभिन्न ब्लॉकों में किया गया है। उन्होंने बताया कि झंझरी में 25, पंडरीकृपाल में 5, इटियाथोक में 23, मुजेहना में 8, रुपईडीह में 28, कटरा बाजार में 9, करनैलगंज में 6, परसपुर में 8, हलधरमऊ में 5, वजीरगंज में 5, बेलसर में 18, नवाबगंज में चार, तरबगंज में 16, मनकापुर में 18, छपिया में 10 व बभनजोत ब्लॉक में 7 सफाई कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।