फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशद्रोहियों का समर्थन करने वालों को भी मिलेगी सजा : अमित शाह

Wed, 24 Feb 2016 10:25 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यह उद्गार बुधवार को बलरामपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा नानाजी देशमुख की कर्मस्थली पर देश के पहले भाजपा कार्यालय भवन अटल भवन का शिलान्यास करने आए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जेएनयू दिल्ली में जिन लोगों ने देश को बांटने तथा देश के दुश्मनों के प्रति हमदर्दी जताते हुए नारेबाजी की उन्हें केंद्र की भाजपा सरकार कतई माफ नहीं करेगी। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देशद्रोहियों का समर्थन करने वाले लोगों को भी सजा के लिए तैयार रहना होगा।


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश को अस्थिर करने वालों का साथ देकर राहुल गांधी व अन्य दलों के नेता यह साबित करना चाहते हैं कि उन्हें देश से कोई मोह नहीं है। ये लोग वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है।
विज्ञापन


राष्ट्र की एकता व अखंडता को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ भाजपा सरकार कठोर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश यूपी पिछले 20 सालों से जाति की राजनीति करने वाली सपा व बसपा के चंगुल में फंसा हुआ है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह गत लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा को समर्थन मिला था उसी तरह वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश का विकास होते ही भारत दुनिया का सबसे विकसित राष्ट्र हो जाएगा। उन्होंने लोगों से जाति व धर्म की राजनीति करने वालों को नकार देने तथा भाजपा के साथ आकर सबका साथ-सबका विकास की विचारधारा को मजबूत करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के हर जिले में अपने संगठन का कार्यालय बनाएगी इसकी शुरुआत बलरामपुर में अटल भवन की आधार शिला रखकर कर दी गई है। एक साल के अंदर देश के हर जिले में पार्टी का अपना कार्यालय होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें