फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर केंद्र व्यवस्थापक को हटाया

Tue, 23 Feb 2016 11:25 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही बरतने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक को डीआईओएस ने हटा दिया है।  मंगलवार को वित्त एवं लेखाधिकारी के सचल दस्ते ने नकलची को दबोच लिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा के दोनों पालियों में 1676 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया है।
विज्ञापन


डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने मंगलवार को बताया कि शांति प्रसाद तिवारी शिक्षण संस्थान बलोहवा के केंद्र व्यवस्थापक को लापरवाही बरतने के आरोप में हटा दिया गया है। बीते 18 फरवरी को केंद्र व्यवस्थापक ने हिन्दी प्रथम प्रश्न पत्र की कॉपियां संकलन केंद्र पर पहुंचाने में देर कर दी थी।

इस आरोप में उनसे जवाब तलब किया गया था। बीते 21 फरवरी को संतोषजनक जवाब न देने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया।

मथुरा बाजार इंटर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक विद्याराम वर्मा को केंद्र व्यवस्थापक के पद पर तैनात कर दिया गया है। वित्त एवं लेखाधिकारी आनंद कुमार के सचल दस्ते ने प्रथम पाली में जीजीआईसी उतरौला में एक नकलची को दबोच लिया है।
विज्ञापन


प्रथम पाली के दौरान गणित विषय में पंजीकृत 8693 के सापेक्ष 1036, गृह विज्ञान में 5257 के सापेक्ष 568 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया है।

म्यूजिक विषय में पंजीकृत एक छात्र ने एग्जाम दिया है। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के शिक्षा शास्त्र विषय में 409 के सापेक्ष 65 और मनोविज्ञान में 193 के सापेक्ष 7 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें