फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनी जेई को दे दिया चार जिलों का चार्ज

Thu, 01 Oct 2015 10:32 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यांचल विद्युत वितरण के अंतर्गत आने वाले फैजाबाद मंडल के एक ट्रेनी जेई (अवर अभियंता) से देवीपाटन मंडल के चार जिलों में काम लिया जा रहा है। जबकि देवीपाटन मंडल में तैनात अवर अभियंता को फैजाबाद जिले में सिविल विंग के काम की जिम्मेदारी सौंप रखी गई है।
विज्ञापन


वह भी तब जबकि देवीपाटन मंडल के दोनों जिले गोंडा व बहराइच वीआईपी जोन के अंतर्गत आते हैं। जिसमें से गोंडा जिला यूपीपीसीएल के एमडी एपी मिश्र का गृहजनपद है तो दूसरी ओर बहराइच ऊर्जा राज्यमंत्री का।

बता दें कि वर्ष 2013 में देवीपाटन मंडल का एक नए जोन के रूप में सृजन हुआ था। जिसके बाद फैजाबाद से ही ऑपरेट होने वाले देवीपाटन मंडल में बतौर अवर अभियंता यहां जेई, एसडीओ व एक्सईएन की तैनाती हुई। नए जोन के रूप में सृजित होने के कुछ दिनों तक तो देवीपाटन मंडल की व्यवस्थाएं ठीकठाक संचालित हुई।
विज्ञापन


लेकिन बाद में देवीपाटन मंडल के हेडक्वार्टर जिले गोंडा में बतौर जेई की कमान फैजाबाद में तैनात एक ट्रेनी जेई उमेश कुमार वर्मा को सौंप दी गई। जबकि मूलत: देवीपाटन मंडल में तैनात जेई डीएस नेगी से मौजूदा समय फैजाबाद जनपद का काम लिया जा रहा है।

चूंकि पावर कॉर्पोरेशन के सिविल विभाग में देवीपाटन मंडल के अंतर्गत आने वाले चार जिलों का काम एक ही जेई से लिया जाता है। ऐसे में एक ट्रेनी जेई को गोंडा-बहराइच जैसे वीआईपी जिले की कमान सौंपा जाना कितना उचित है। इस बारे में विभाग के अधिकारी भी कुछ बोलना मुनासिब नहीं समझ रहे।

वहीं मौजूदा समय पावर कॉर्पोरेशन की ओर से करोड़ों रुपये से सिविल वर्क दोनों जिलों में कराए जा रहे हैं। ऐसे में इतनी बड़ी जिम्मेदारी का काम एक ट्रेनी जेई को सौंपा जाने की आखिर क्या वजह है। जबकि सिविल विंग के बड़े अधिकारी ऐसे किसी आदेश से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।

मैने अभी कुछ दिनों पहले ही फैजाबाद और देवीपाटन मंडल का चार्ज लिया है इसलिए किस जेई की तैनाती कहां है, इसके बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। आदेश देखने के बाद जिस जेई की तैनाती जहां होगी, उससे वहीं पर काम लिया जाएगा। मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। -जेएस पाण्डेय, अधिशासी अभियंता, सिविल विंग

इनसेट
मेजरमेंट चेक करने का काम देवीपाटन मंडल में एसडीओ करते हैं। चूंकि देवीपाटन और फैजाबाद मंडल के अंतर्गत 9 जिले आते हैं। इसलिए कौन सा जेई कहां काम देख रहा है। यह तो डिवीजन के लोग ही बता पाएंगे। नियमविरुद्ध किसी से कोई काम नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन

-बीआर टंडन, अधीक्षण अभियंता, सिविल विंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें