फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही हैं भाजपा की वास्तविक पूंजी

Wed, 13 May 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
भाजपा के प्र​शिक्षण वर्ग को संबो​धित करते प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह। स्रोत: संगठन 
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग महाभियान का बुधवार को शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, चुनाव संचालन और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य तथा प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के साथ उन्हें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने की। संचालन विष्णु प्रताप नारायण सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग 13 और 14 मई को 11 सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक सत्र में अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञों और वरिष्ठ नेताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, करनैलगंज विधायक अजय सिंह, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी, रमाकांत तिवारी, पीयूष मिश्र, सूर्य नारायण तिवारी, डॉ. रंजन शर्मा, आशीष त्रिपाठी, महेश तिवारी, प्रमोद आर्या चंचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें